बेटियों ने रचा इतिहासः 110 रोबोट को एकसाथ नियंत्रित कर बना दिया भारत का नक्शा
जोधपुरPublished: Sep 18, 2023 11:47:39 am
एमबीएम विश्वविद्यालय में प्रौद्योगिकी और रोबोटिक्स के क्षेत्र में छात्राओं को सशक्त करने के मिशन के तहत टेक्निकल फेस्ट ‘टेक कृति’ कार्यक्रम के अंतिम दिन विश्व रेकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया।
जोधपुर। एमबीएम विश्वविद्यालय में प्रौद्योगिकी और रोबोटिक्स के क्षेत्र में छात्राओं को सशक्त करने के मिशन के तहत टेक्निकल फेस्ट ‘टेक कृति’ कार्यक्रम के अंतिम दिन विश्व रेकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया। पहली बार 110 गर्ल्स (छात्राओं) ने मिलकर 110 रोबोट को नियंत्रित करके भारत का नक्शा विवि के हॉकी मैदान में बनाया। इसमें 24 गर्ल्स ने अशोक चक्र का निर्माण करने के साथ चंद्रयान-3 का मॉडल भी बनाया, जिसे भारत के नक्शे के बीच रखा गया। इन रोबोट को विवि और स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने तैयार किया है। अब इसे वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूल और विवि की 110 गर्ल्स ने भाग लेकर अपने हाथों से रोबोट को कंट्रोल किया और उनकी परेड कराई। इसे देखने के लिए उनके परिजन भी मौजूद रहे।