हाल ही में, 11 नवम्बर को मारवाड़ जंक्शन से जोधपुर के बीच वार्षिक निरीक्षण कर जोधपुर आए उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने भी दोहरीकरण कार्य लक्ष्य अनुसार समय पर पूरा होने के संकेत दिए थे। शर्मा ने बताया था कि दोहरीकरण के तहत जहां पीपाड़ से राइकाबाग तक कार्य प्रगति पर है, जिसे मार्च 2023 तक पूरा करवा लिया जाएगा। फुलेरा-राइकाबाग रेलखंड की कुल लम्बाई 254 किलोमीटर है तथा इस प्रोजेक्ट पर करीब 1510 करोड़ पर खर्च हो रहे है।