रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह 10.30 बजे सिटी रेलवे स्टेशन से बड़ीसादड़ी के लिए ट्रेन रवाना हुई थी। स्टेशन से रवाना होने के करीब 10 मिनट बाद ट्रेन लगभग कुम्हारों का भट्टा क्षेत्र से गुजर रही थी। इस दौरान एक महिला बेटी को साथ लेकर ट्रेन के आगे लेट गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। मां-बेटी घायल हो गई, लेकिन गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। रेलकर्मियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया।