वारदात से पहले की थी रैकी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैंक में बंदूक दिखाकर तीन नकाशपोश बदमाशों ने 6 लाख 73 हजार रुपए की लूट की थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो एक ओरोपी के पैर में चप्पल दिखी। इस पर पुलिस को वारदात में किसी स्थानीय बदमाश के शामिल होने का शक हुआ। आरोपियों के पहनावे और मुखबिर की सूचना से पुलिस को शक हम्मीर ब्रिज के नीचे स्थित कच्ची बस्ती के लोगों पर गया। पुलिस ने बस्ती में संदिग्धों पर नजर रखी और फिर मुखबिर की सूचना पर लालसोट मण्डावरी हाइवे से सवाईमाधपुर में कच्ची बस्ती हम्मीर पुलिया निवासी तीन आरोपी जुगनू पुत्र सूरज, दिलीप पुत्र राजू, श्याम पुत्र सूरज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वारदात से पहले उन्होंने 2-3 दिन तक बैंक की रैकी की थी। पुलिस ने वारदात से 15 दिन पहले तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उनकी जांच की तो इसकी पुष्टि भी हुई।