रेलवे की ओर से त्योहारों और अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गुवाहाटी-भगत की कोठी-गुवाहाटी तथा हावड़ा-भगत की कोठी-हावड़ा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। गुवाहाटी-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन : गाड़ी संख्या 05697 गुवाहाटी-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 21 नवम्बर को (01 ट्रिप) गुवाहाटी से सुबह 11.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 5 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05698, भगत की कोठी-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन 26 नवम्बर को (01 ट्रिप) भगत की कोठी से शाम 4 रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 1 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में कामाख्या, रांगया जं, बरपेटा रोड, न्यू बोंगईगांव, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, दालखोला, कटिहार, नंगाचिया, खागरिया, न्यू बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर, गोविंदपुरी, टूंडला, आगरा फोर्ट, अछनेरा, भरतपुर, जयपुर, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड और जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 22 डिब्बे होंगे।