31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौर्य महासम्मेलन में गरजा रावणा राजपूत समाज, कहाः दोनों पार्टियों ने किया ठगने का काम

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 105वें बलिदान दिवस पर रावण का चबूतरा में शौर्य महासम्मेलन आयोजित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 24 Sep 2023, 9:43 AM IST

shaurya_mahasammelan.jpg

जोधपुर। हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 105वें बलिदान दिवस पर रावण का चबूतरा में शौर्य महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता मनजीतपाल सिंह सांवराद ने कहा कि देश आजाद होने के 75 वर्ष बाद भी रावणा राजपूत समाज को जो हक मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाया है। देश की दोनों राजनीतिक पार्टियों ने रावणा राजपूत समाज को ठगने का काम किया है। रावणा राजपूत समाज को राजनीति में उचित लाभ नहीं दिया गया तो, आने वाले समय समाज उचित निर्णय करेगा। समाज दोनों पार्टियों से पीड़ित है। समाज से बढ़कर कुछ नहीं है, समाज संगठित होगा, तो सभी राजनीतिक पार्टियां चलकर समाज के पास आएगी। समाज की जाजम से न तो सीएम बड़ा है और न ही कांग्रेस व बीजेपी। सम्मेलन में आनंदपाल की बेटी योगिताकंवर व आनंदपाल की पत्नी राजकंवर भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2023: जनसभा में नहीं जुटी भीड़, भाजपा का शहर संगठन कटघरे में

महिलाओं की उपस्थिति ने नया संदेश दिया
अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राखी ने कहा कि महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर जो अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, समाज में एक नया संदेश देने का काम किया है। महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। यदि हमारी महिलाएं शिक्षित होंगी तो एक परिवार को नहीं दो परिवार को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें- Good News: अयोध्या में राम मंदिर की पहली आरती जोधपुर के घी से होगी

इन मांगों पर भरी हुंकार
- रावणा राजपूत समाज को एक नाम से जाना जाए। राजस्व रिकार्ड में दरोगा हजूरी, वजीर के स्थान पर एक नाम रावणा राजपूत राजस्व रिकार्ड में दर्ज हो।
- रावणा राजपूत सहित मूल पिछडा वर्ग की अति पिछडी जातियों को अलग से आरक्षण दिया जाए।
- राज्य ही नहीं अपितु देशभर में जातिगत जनगणना करवाई जाए।
- आनन्दपाल सांवराद के कथित एनकाउंटर की सीबीआई जांच में समाज के लोगों पर दर्ज झुठे मुकदमे तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाए।
- राजस्थान राज्य मेजर दलपत सिंह (हाइफा स्मृति) कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों की नियुक्ति शीघ्र की जाए।
- आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में टिकट वितरण के सभी राजनीतिक दलों की ओर से रावणा राजपूत समाज को संख्या अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए।
- हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के नाम से उनके पैतृक गांव देवली में पनोरमा बनाया जाए।

मृत्युभोज पर रोक लगनी चाहिए
सह संयोजक मनोज कुमार परिहार ने कहा कि जो समाज संगठित, शिक्षित होगा, निश्चित तौर पर वह हर लाभ को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षित रहो, संगठित रहो, उसके पश्चात संघर्ष करो तो वह संघर्ष निश्चित तौर पर सफल होगा। परिहार ने कहा कि मृत्यु भोज जैसे कार्य पर रोक लगानी चाहिए। गजेन्द्र सिंह ने कहा कि मेजर दलपत ङ्क्षसह के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाराज सुन्दर गिरी, सोमश्वर गिरी, जनकपुरी काशी आदि अर्जुन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं आरएएस अधिकारी रणवीर सिंह परिहार, वन्दना सांखला, ईश्वर सिंह जसोल, माला चौहान, ज्योति गहलोत आदि ने भी सम्बोधित किया। अन्त में राजेन्द्र सिंह राखी ने सभी का धन्यवाद देते भामाशाहों का दुप्पटा व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति व संतोष सिंह ने किया।