26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राइवेट हॉस्पीटल ने फ्री हैल्थ चैकअप के नाम पर लगाया कैंप, जब कर्मचारियों के मोबाइल पर आया मैसेज तो उड़े होश

उपखंड क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की ओर से फ्री हैल्थ चैकअप के नाम पर राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) से पैसा उठाने का मामला सामने आया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 12 Aug 2023, 3:26 PM IST

rghs_1.jpg

पीपाड़सिटी। उपखंड क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की ओर से फ्री हैल्थ चैकअप के नाम पर राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) से पैसा उठाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल ने निशुल्क जांच के नाम पर सरकारी कर्मचारियों की जांचें कर डाली और फिर इनके एवज में बिल बना कर आरजीएचएस से पैसा उठा लिया। पता चलने पर कर्मचारियों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उपजिला कलक्टर कंचन राठौड़ को ज्ञापन सौंपा है। राठौड़ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उसने नि:शुल्क जांचों के अलावा कराई गई अन्य जांचों के पैसे आरजीएचएस से उठाए हैं।

यह भी पढ़ें- सावधानः 14 से 16 अगस्त तक भूलकर भी ना करें ये काम, वरना आपको हो जाएगी जेल, जानिए पूरा मामला


मोबाइल पर मैसेज आया तो उड़े होश

कर्मचारियों ने बताया कि जोधपुर के भारत हॉस्पिटल की टीम गत दिनों पीपाड़ सिटी पहुंची। यहां जलदाय भवन में सरकारी कर्मचारियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच बता कर उनके ब्लड के सैम्पल संग्रहित किए। इसी दौरान टीम ने संबंधित कर्मचारियों से उनके आरजीएचएस नंबर भी लिए। फ्री समझ कर कराई गई जांचों के भुगतान का जब मैसेज कर्मचारियों के पास आया तो उनके होश उड़ गए। निजी अस्पताल ने जब राशि उठा ली तो उसका एक कार्मिक सभी कर्मचारियों की जांच फाइल लेकर पीपाड़सिटी पहुंचा। फाइल में भुगतान के बिल देख कर कर्मचारी आक्रोशित हो उठे।

यह भी पढ़ें- लग्जरी कार में दो लड़कियों के साथ घूम रहा था लड़का, पुलिस ने ली तलाशी तो मिली ऐसी चीज


प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

जलदाय विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने इस मामले में शुक्रवार को उपजिला कलक्टर मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। स्वास्थ्य जांच के नाम पर धोखाधड़ी के मामले को गम्भीरता से लेते हुए उप जिला कलक्टर ने पूरा मामला कलक्टर के संज्ञान में लाने और राहत दिलाने का आश्वासन दिया।बताया जाता है कि इस निजी अस्पताल की टीम ने पहले भी पंचायतराज, शिक्षा,पुलिस सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों के भी शिविर लगाए थे। इनमें भी योजना मद से राशि का भुगतान उठा लिया था। ताजा प्रकरण के बाद अन्य विभागीय कर्मचारी भी सामने आए हैं।


नि:शुल्क जांच बता कर कर्मचारियों की बिना सहमति और बिना आवश्यकता के अन्य जांच कर भुगतान उठाना मरीज के साथ धोखाधड़ी है।

- सुरेश सांखला, जिलाध्यक्ष, राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत),पीपाड़सिटी।

हमने शुगर और बीपी की नि:शुल्क जांच बताई थी। हार्ट, लीवर, किडनी फंक्शनिंग जैसी अन्य जांचों की राशि नियमों के तहत आरजीएचएस के प्रावधानों के तहत प्राप्त की है।

डॉ प्रकाश चौधरी, निदेशक, भारत अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, जोधपुर

जलदाय कार्मिकों की शिकायत मिली है। इसे लेकर सीएमएचओ जोधपुर को जांच के निर्देश दिए हैं।

कंचन राठौड़, उपजिला कलक्टर- पीपाड़ सिटी

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग