जोधपुर . चुनावी नामांकन पत्र में हेराफेरी कर विधायक बनने को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी व तत्कालीन रिटर्निंग अधिकारी एडीएम ब्रजमोहन बैरवा के खिलाफ राजनगर थाने में आईपीसी की धाराओं ४२०, ४६७, ४६८ व १२० बी के तहत दायर एफआईआर संख्या १७०/२०१७ सहित इसके बाद अनुसंधान के तौर पर की गई कार्रवाई को राजस्थान हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। जस्टिस संदीप मेहता ने यह निर्णय सोमवार को याचिकाकर्ता किरण माहेश्वरी की ओर से सीआरपीसी की धारा ४८२ के तहत दायर विविध अपराधिक याचिका को स्वीकार करते हुए दिए।