2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमस भरी गर्मी में छटपटाने लगे लोग, राहत की उम्मीद कम

jodhpur news - आज से तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों के साथ छींटे पडऩे की उम्मीद

less than 1 minute read
Google source verification
Weather: march heated as a april summer, mercury increase

Weather: march heated as a april summer, mercury increase


जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को उमस भरी भीषण गर्मी रही। उमस के कारण लोग छटपटाने लग गए। बुजुर्गों की बैचेनी बढ़ गई। केवल एयर कंडीशन में ही शरीर को राहत मिल रही थी। चूरू 44 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादलों का मौसम रहेगा। इस दौरान मेघ गर्जना के साथ छींटे गिर सकते हैं। जोधपुर और आसपास के इलाकों में बादल तो आएंगे लेकिन राहत की उम्मीद कम है। उमस भरी गर्मी सताती रहेगी।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री रहा। भोर से ही तेज धूप निकली रहने और हवा में अत्यधिक नमी के कारण भयंकर उमस व्याप्त हो गई। दिन चढऩे के साथ उमस ने पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया। शहरवासी बैचेन होने लग गए। सुबह 10 बजे ही गर्मी से लोग हांफने लगे। दोपहर होत होते असहनीय गर्मी हो गई। धूप में झांकना, जैसे अलाव तापने के बराबर हो गया। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री मापा गया। शाम ढलने के बाद भी उमस ने पीछा नहीं छोड़ा।
बाड़मेर में पारा 42.3, जैसलमेर में 43.7, श्रीगंगानगर में 43.4 और जयपुर में 41.7 डिग्री मापा गया।