24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Weather Update: 48 डिग्री की गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, फिर आंधी-तूफान के साथ बारिश, जानिए 26 मई तक का मौसम

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी (40-50Kmph) और हल्की-मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 22 May 2025, 4:19 PM IST

Rajasthan IMD Weather Update

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: पत्रिका)

Weather Update: राजस्थान में गर्मी के तेवर प्रचंड होते जा रहे हैं। आम जनता लू से बचने के लिए छांव और ठंडे पेयों की शरण लेती नजर आ रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों और दफ्तरों में कैद रहे। दिनभर के ताप और उमस ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की परेशानी बढ़ा दी। डॉक्टरों ने लोगों को घर से बाहर न निकलने, हल्के कपड़े पहनने, अधिक पानी पीने और धूप में सिर ढंककर निकलने की सलाह दी है।

IMD का नया अपडेट

हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दो घंटों के भीतर अजमेर, अलवर, सीकर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, हल्की वर्षा और तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

हीटवेव वार्निंग

वहीं दूसरी तरफ आज बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हीटवेव और उष्ण रात्रि दर्ज होने की संभावना है। गंगानगर व बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव व उष्ण रात बेहाल कर सकती है। 22 से 24 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्रों के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री तक जाने, हीटवेव-तीव्र हीटवेव व उष्णरात दर्ज होने की प्रबल संभावना है। सीमावर्ती जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

यह वीडियो भी देखें

यहां हो सकती है बारिश

उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी (40-50Kmph) और हल्की-मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में भी 22 से 26 मई के दौरान कहीं कहीं मेघगर्जन, आंधी (40-50Kmph) के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ भागों में 23 से 26 मई तक मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं तेज अंधड़ (50-60 KMPH) आने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- 48 घंटों का अलर्ट, राजस्थान के 4 जिलों में आसमान से बरसेगी ‘आग’, आंधी करेगी बेहाल, जानें कब होगी बारिश