17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशवासी मेडल की उम्मीद करते हैं और खिलाड़ी नौकरी की : कृष्णा पूनिया

राज्य के खिलाडि़यों से पदक चाहिए तो सुविधाएं भी विकसित करनी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 18 Dec 2017, 3:33 PM IST

sportsperson in jodhpur

Krishna Poonia, Rajasthan Athelete Krishna Poonia, olympian krishna poonia, Discus thrower Krishna Poonia, sports in jodhpur, sportsperson in jodhpur, pie school olympics, jodhpur news

जोधपुर . कॉमनवेल्थ खेलों में डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली कृष्णा पूनिया का कहना है कि देशवासी हर एशियन व ऑलम्पिक खेलों में खिलाड़ी से पदक की उम्मीद करते हैं और खिलाड़ी नौकरी पाने के लिए खेल चुनता है। यदि खेल में नाम कमाना है और मेडल जीतना है तो १०-१२ वर्ष से ही बच्चे को खेल में मेहनत शुरू कर देनी चाहिए। राज्य के खिलाडि़यों से पदक चाहिए तो सुविधाएं भी विकसित करनी होगी।

राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित पाई ऑलम्पिक खेलों के समापन समारोह में भाग लेने जोधपुर आई स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा ने खास बातचीत में कहा कि हरियाणा की तुलना में राजस्थान में खेलों का स्तर बहुत गिरा हुआ है। छोटे से राज्य हरियाणा की तुलना में राजस्थान में सिर्फ जयपुर व जोधपुर में ही सिंथेटिक ट्रैक है। जयपुर व शेखावटी को छोड़ दें और कहीं से भी खिलाड़ी आगे नहीं आ रहे हैं। राजस्थान में कोच भर्ती नहीं हो रही है।


लक्ष्य : राजनीति के माध्यम से खेल का विकास

डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद कृष्णा पूनिया गत चार साल से राजनीति में सक्रिय है। वह अगले विधानसभा चुनाव में सार्दुलपुर से चुनाव लडऩे की तैयारी में है। इस बारे में उनका कहना है कि जब वो अपने गांव से निकलती है तो खेलों का स्तर देख मायूस होती है। राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए ही राजनीति में आई है।


स्तरीय प्रतियोगिताओं के अभाव में टैलेंट बाहर नहीं आते

एक सवाल के जवाब में कृष्णा पूनिया ने कहा कि खेल प्रतिभाएं गांवों से निकलती है। राजस्थान में एथलेटिक्स अथवा व्यक्तिगत खेल की कोई भी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता नहीं हो रही है। जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से टैलेंट बाहर नहीं आ पा रहा है। प्रतिभाओं को आगे लाने व निखारने के लिए स्तरीय प्रतियोगिताएं होना आवश्यक है।


हरियाणा में खिलाडि़यों को स्कॉलरशिप मिलती है

राजस्थान की तुलना में बहुत छोटे हरियाणा में सरकार का खेलों पर फोकस है। राज्य सरकार प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे लाने के लिए अण्डर-१४ व अण्डर १७ में स्कॉलरशिप देती है। जबकि राजस्थान में स्कॉलरशिप नहीं दी जाती है। मेडल जीतने पर हरियाणा में सरकारी नौकरी के साथ रुपए की बारिश होती है। जिससे खेल को बढ़ावा मिलता है। नई प्रतिभाएं आगे आती हैं।


खिलाडि़यों के गांवों को बना दिए थे खेल गांव

कृष्णा पूनिया ने कहा कि हरियाणा में यदि किसी खिलाड़ी का चयन ओलम्पिक या एशियन खेलों में हो जाता है तो खिलाड़ी के गांव को खेल गांव घोषित कर दिया जाता। वहां स्टेडियम बनाए जाते हैं। खिलाड़ी को रुपए मिलते हैं वो अलग। इतना ही नहीं, खिलाड़ी के कहने पर ही गांव में विकास कार्य करवाए जाते हैं। यानि गांव में खिलाड़ी का रूतबा बढ़ जाता है। इससे युवाओं की हौसलाअफजाई भी होती है।


एथलेटिक्स अकादमी से प्रतिभाएं निखारने का सपना

भविष्य की योजनाओं के बारे में कृष्णा पूनिया ने कहा कि वह एथलेटिक्स या स्पोट्र्स अकादमी खोलना चाहती थी। इसको लेकर राज्य सरकार से वार्ता भी हुई थी, लेकिन चार साल पहले राज्य में सरकार बदलते ही योजना अटक गई। उसका सपना है कि राज्य में एथलेटिक्स की अकादमी खोलकर खेल प्रतिभाआें को आगे लाया जाए।