राजस्थान विधानसभा चुनाव में लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, जिसके लिए जिला प्रशासन ने निमंत्रण पत्र छपवाए हैं। ये पत्र देखने में बिल्कुल शादी के कार्ड की तरह हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सरदारपुरा, जोधपुर शहर, सूरसागर, लूणी, ओसियां, लोहावट, फलोदी, शेरगढ, बिलाड़ा और भोपालगढ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को शादी के निमंत्रण पत्र जैसा कार्ड देकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने, मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।