जोधपुर। अपराध की दुनिया में पांव पसार चुके हार्डकोर व शातिर बदमाश भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उन्हीं के मार्फत नाबालिग और युवाओं को अपराध की तरफ आकर्षित कर आपराधिक दुनिया की दलदल में फंसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार जुड़े युवाओं को सॉफ्ट टार्गेट बनाकर वारदातें तक करवा रहे हैं। यही वजह है कि राजस्थान पुलिस ने गत कई महीनों से ’ऑपरेशन गार्जियन’ नामक अभियान शुरू कर रखा है।