इसकी आकृति मयूर पंख के समान है इसलिए इसे मयूरध्वज दुर्ग भी कहते हैं। लोहापोल, जयपोल और फतहपोल के अलावा गोपाल पोल, भैंरू पोल, अमृत पोल, ध्रुवपोल, सूरजपोल आदि छह द्वार किले तक पहुंचने के लिए बनवाए गए हैं। इन्हें इस तरह संकड़ा व घुमावदार बनाया गया है जिससे दुश्मन आसानी से किले में प्रवेश ना कर सकें और उस पर छल से गर्म तेल, तीर व गोलियां चलाई जा सकें। किले के महलों के प्लास्टर में कौड़ी का पाउडर डाला गया है, जो सदियां बीत जाने पर भी चमकदार दिखाई देता है। सफेद चिकनी दीवारों, छतों व आंगनों के कारण सभी प्रासाद गर्मियों में ठंडे रहते हैं।