गौरतलब है कि जोधपुर से आने-जाने वाली अब तक सात फ्लाइट्स में बम रखे होने की धमकी मिल चुकी है। 19 अक्टूबर को जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट, 20 अक्टूबर को पुणे-जोधपुर फ्लाइट, 22 अक्टूबर को हैदराबाद-जोधपुर फ्लाइट और 23 व 24 अक्टूबर को पुणे-जोधपुर फ्लाइट, 27 अक्टूबर को पुणे-जोधपुर फ्लाइट और 28 अक्टूबर को जोधपुर-पुणे फ्लाइट में बम की धमकी मिली।