स्कूली बच्चे जोधपुर साबरमती वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मे 'फ्री राइड' कर सकेंगे। रेलवे की इस अनूठी पहल के बाद से स्कूली बच्चे खुशी से झूम रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई यानि आज जोधपुर साबरमती वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रेलवे की परीक्षा में पास स्कूली बच्चे वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आनन्द फ्री में उठा सकेंगे। हुआ यूं कि रेलवे ने एक परीक्षा आयोजित की। जिसमें चयनित बच्चों के लिए वन्दे भारत मे 'फ्री राइड' का तोहफा दिया गया। ये चयनित बच्चे जोधपुर जंक्शन से पाली मारवाड़ तक 80 किमी यानी करीब 45 मिनट की यात्रा करेंगे। जिसके लिए उन्हें कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। साथ रेलवे इन बच्चें को गिफ्ट भी देगा।