बता दें कि मथुरादास माथुर अस्पताल में जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा आनन्द राठी ग्रुप के 50 लाख के आर्थिक सहयोग से 30 बैड का आधुनिक सुविधायुक्त वार्ड बनाकर जोधपुरवासियों की सेवा के लिए लोकार्पित किया गया। जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट के सचिव शिवनारायण मूंदडा ने बताया कि इस वार्ड में 4 बेड पोस्ट ऑपरेटिव मरीजों के लिए हैं तथा 10 बैड का एयरकंडिशन वार्ड है। यहां पर मेल व फिमेल के अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि इस वार्ड का लोकार्पण संत डॉ. भीकमचन्द प्रजापति, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी एवं सरदारपुरा से भाजपा के प्रत्याशी रहे डॉ. महेन्द्रसिह राठौड ने किया। इस अवसर पर सुरेश राठी, सौरभ राठी, तेजबहादुर माथुर, आर.के पुरोहित, निर्मल गहलोत, मेडिकल यूनिवर्सिटी के एम.के आसेरी, डॉ किशोरराय चन्दानी, जेएम बूब, गजेन्द्रमल सिंघवी, माधोसिंह भण्डारी, प्रदीप जैन, डॉ राम गोयल उपस्थित थे।