मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन प्रदेश के विभिन्न भागों में भारी बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी राजस्थान में अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू्ं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर में भारी बरसात का यलो अलर्ट दिया है। पश्चिमी राजस्थान में चूरू, हनुमानगढ़, जालैार, पाली में शनिवार को भारी बरसात का यलो अलर्ट दिया है। रविवार को बीकानेर, जालोर और पाली में अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।