
firing in jodhpur, murder in jodhpur, man dies in jodhpur, lawrence bishnoi gang, gangster Lawrence Bishnoi, crime news of jodhpur, Jodhpur
जोधपुर . मोबाइल व्यवसायी को गोली मारने की साजिश रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रची गई थी। गोली मारने का आरोपी भोमाराम विश्नोई होटल में मैनेजर रह चुका है। इसलिए वहां आना.जाना था। उसने व सहयोगी विनोद प्रजापत ने वारदात में शामिल आरोपियों को इस होटल में ठहराया था। होटल मैनेजर ने भोमाराम के ठहरने की एन्ट्री तक नहीं कीए जबकि अन्य आरोपियों को बगैर पहचान पत्र से तस्दीक किए न सिर्फ होटल में ठहराया बल्कि रजिस्टर में इन्द्राज भी गलत किया था। सरदारपुरा थाना पुलिस ने साजिश में सहयोग करने के आरोप में बुधवार को पीपाड़ रोड निवासी होटल मैनेजर सहित दो और को गिरफ्तार किया।
पुलिस आयुक्त अशोक राठौड़ ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके नई सड़क हनुमान भाखरी निवासी विनोद उर्फ विक्की प्रजापत के मकान से 32 बोर रिवॉल्वर व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। जो कानपुर में भारतीय आयुध डिपो से निर्मित है। पुलिस की एक अन्य टीम ने भोमाराम के भाई पूनमचंद के भीमसागर स्थित मकान की तलाशी लेकर 315 बोर के चार कारतूस बरामद किए। आरोपियों को होटल में ठहराकर वारदात में सहयोग करने के आरोप में अग्रवाल होटल के मैनेजर पीपाड़ शहर निवासी नाथूलाल 28, पुत्र गोकलरामदेवासी व नई सड़क पर हनुमान भाखरी निवासी श्याम सुंदर 29, पुत्र दौलतराम प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है।
एसीपी पश्चिम कमल सिंह ने बताया कि श्याम सुंदर भी वारदात में मौके पर मौजूद था और फरार कराने में शामिल रहा था। हरेन्द्र व भोमाराम से होकर विनोद तक पहुंचे थे हथियार थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि वासुदेव की हत्या के लिए हरेन्द्र-काली ने भोमाराम को 32 बोर रिवॉल्वर व 315 बोर पिस्तौल दी थी। भोमाराम ने 32 बोर रिवॉल्वर विनोद उर्फ विक्की को दे दी थी। हत्या के बाद भीमसागर स्थित गांव में रात ठहरने के बाद फरार होने से पहले भोमाराम ने शेष बचे 315 बोर के चार जिन्दा कारतूस भाई पूनमचंद को दिए थे।
वारदात में थे दो से अधिक हथियार, 32 रिवॉल्वर चला नहीं
विनोद के घर से 32 बोर रिवॉल्वर व पूनमचंद के घर से 315 बोर के चार जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। वासुदेव की पीठ में 7.65 एमएम गोली लगी थी। वारदात को अंजाम देने के लिए लॉरेंस के गुर्गों के पास दो से अधिक हथियार थे। गोली चलाने वाला हथियार भोमाराम के पास है, जो उसके पकड़ में आने पर बरामद हो सकेगा। वारदात के समय मोटरसाइकिल पर सवार भोमाराम के साथ ही चालक विनोद के पास भी हथियार था, लेकिन वह चल नहीं पाया था।
चोरी की हो सकती है रिवॉल्वर
विनोद के घर से बरामद 32 रिवॉल्वर पर अंकित नम्बर से भारतीय आयुध डिपो में निर्मित होने की संभावना है, जो सिर्फ लाइसेंसधारक को दी जाती है। हरेन्द्र के पकड़ में आने पर खुलासा हो सकेगा कि यह रिवॉल्वर कहां से आई। फिलहाल यह चोरी की होने की आशंका जताई जा रही है। तीन दिन पहले भी रुके थे होटल में पुलिस की मानें तो मुख्य शूटर भोमाराम 17 सितम्बर को ही नहीं, बल्कि इससे तीन दिन पहले भी होटल में ठहरा था। उस दिन की एन्ट्री भी होटल के रजिस्टर में नहीं है।
जेल में दो आरोपियों की शिनाख्त परेड
हत्या में सहयोग करने के आरोपी चामू निवासी नरपतलाल जोशी को पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। नरपतलाल व सूरसागर में भोजावतों का बास निवासी हरीश प्रजापत की जेल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड कराई गई। हरीश पहले से न्यायिक अभिरक्षा में है। अब दोनों को संभवत: गुरुवार को दुबारा गिरफ्तार कर रिमाण्ड लिया जाएगा।
Published on:
05 Oct 2017 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
