इस मौके शेखावत ने कहा कि देश में खुशहाली का रास्ता किसान के घर से होकर निकलता है जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश की तरक्की सम्भव नहीं होगी। उन्होंने किसानों को कृषि में नवीन तकनीकी का प्रयोग करने की बात कही। इस अवसर पर लोहावट प्रधान भागीरथ बेनीवाल, हरिनारायणसिंह राठौड़, श्री सच्चियाय माताजी ट्रस्ट ओसियां अध्यक्ष मोहनसिंह उदावत, पूर्व उपसरंपच कैलाशसिंह भाटी, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता रणवीरसिंह शेखावत, सुरेन्द्रसिंह खीरवा, भाजपा मथानिया मंडल अध्यक्ष केप्टन नरपत रिनिया, भाजयुमों ओसियां मंडल अध्यक्ष करणसिंह धुन्धाड़ा, कालूसिंह, हुकमसिंह भाटी व महामंत्री बलवीरसिंह तापू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।