5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीए विद्यार्थियों के लिए आया ये नया नियम, अब केवल इस रंग की स्याही से देगें परीक्षा!

सीए फाइनल और आईपीसीसी के परीक्षा नियमों में बदलाव  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 11 Oct 2017, 10:52 AM IST

higher education in jodhpur

new rules for CA exams, chartered accountant, The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI), exams updates, education in jodhpur, jodhpur

जोधपुर . दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने नवम्बर में होने वाली चार्टर्ड एकाउंटेंट्स पाठ्यक्रम की फाइनल व इंटर परीक्षा आईपीसीसी के लिए परीक्षा के नियमों में कुछ बदलाव किया है। इस नए नियम के आते ही परीक्षार्थियों में खलबली सी मच गई है। लेकिन इस नियम को जानने के बाद उन्हें फिर कुछ राहत मिलेगी। इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र केवल काली स्याही वाला पेन लेकर पहुंचना है। अगर परीक्षार्थी काली स्याही के अलावा अन्य किसी रंग के पेन से परीक्षा कॉपी में लिखता है तो उसे अमान्य करार दे दिया जाएगा।

आईसीएआई की ओर से दो नवम्बर से सीए फाइनल और ३ नवम्बर से आईपीसीसी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षार्थियों को भेजे प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा नियमों में कुछ बदलाव देख विद्यार्थी दंग रह गए। अब तक परीक्षार्थी नीले रंग की स्याही वाले पेन का इस्तेमाल करते थे, लेकिन परीक्षार्थियों की ओर से कई बार आईसीएआई से अपनी सर्टिफाइड कॉपी मंगवाने पर उसे स्कैन करने में दिक्कत आती थी। कॉपी का प्रिंटेड मैटर प्रिंट मुश्किल से होता था।


स्टेपलर या टैग है तो लो एक्सट्रा शीट परीक्षा में मूल उत्तर पुस्तिका के अलावा कई बार अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका लेनी पड़ती है। आईसीएआई ने इस बार परीक्षा में इसको लेकर भी बड़ा बदलाव कर दिया है। अब तक मूल के साथ अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका को नत्थी करने के लिए परीक्षा केंद्र में ही स्टेपलर या टैग उपलब्ध करवाया जाता था, लेकिन अब परीक्षार्थी को स्वयं स्टैपलर या टैग लाना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं को नत्थी करने की जिम्मेदारी से परीक्षा केंद्र को मुक्त कर दिया गया है।

काली स्याही का पेन लेकर पहुंचे


अगले महीने होने वाली परीक्षा के लिए आईसीएआई का यह बड़ा बदलाव है। परीक्षार्थी काली स्याही का पेन लेकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे अन्यथा परीक्षा देने में परेशानी हो सकती है।

-अजय सोनी, उपाध्यक्ष, आईसीएआई जोधपुर ब्रांच