8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाक विभाग की घर बैठे प्रसाद मंगाओ योजना पड़ी सुस्त, जनता नहीं दिखा रही रूचि, पढ़ें ये रिपोर्ट

प्रसाद के रूप में हर मंदिर से अलग-अलग सामग्री मिलती है। 251 रुपए से लेकर 1101 रुपए तक का प्रसाद आता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 29 Aug 2023, 10:07 AM IST

temple_of_baba_ramdev.jpg

जोधपुर। डाक विभाग की घर बैठे प्रसाद मंगाओ योजना में राजस्थान के लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। इस योजना के तहत प्रदेश में एकमात्र रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव का मंदिर जुड़ा हुआ है। डेढ़ साल हो गए हैं, अभी तक करीब 200 लोगों ने ही बाबा का प्रसाद घर बैठे मंगाया है, जबकि इस दौरान करीब 90 लाख श्रद्धालु बाबा की धूणी पर रामदेवरा पहुंचकर धोक लगा चुके हैं। डाक विभाग ने फरवरी 2022 में बाबा रामदेव मंदिर के साथ एमओयू करके इस योजना की शुरुआत की। श्रद्धालुओं को 251 रुपए के स्पीड पोस्ट से घर बैठे प्रसाद व विभूति भेजी जा रही है, लेकिन योजना का प्रचार-प्रसार नहीं होने से डेढ़ साल में केवल 200 श्रद्धालुओं ने ही रामदेवरा से प्रसाद मंगवाया है। डाक विभाग ने प्रदेश के अन्य मंदिरों करणीमाता, नाकोड़ा जी, सांवलिया जी, गोविंद देव जी, सालासर धाम, खाटू श्याम जी जैसे मंदिरों में भी सम्पर्क किया था, लेकिन मंदिर प्रशासन ने भी रुचि नहीं ली।

यह भी पढ़ें- RPL: जैकलीन फर्नांडीज के डांस के दीवाने हुए दर्शक, कनिका ने बिखेरा आवाज का जादू, देखें फोटोज


ऐसे आता है प्रसाद
प्रसाद के रूप में हर मंदिर से अलग-अलग सामग्री मिलती है। 251 रुपए से लेकर 1101 रुपए तक का प्रसाद आता है। इसमें विभूति, ड्राई फ्रूट्स, मिक्स प्रसाद, देवी-देवताओं की तस्वीर, उनके चिह्न, रक्षासूत्र, चुन्नी, सिक्के, चालीसा, रुद्राक्ष शामिल हैं। इसके लिए नजदीकी डाकघर से ऑर्डर फॉर्म भरकर दे सकते हैं। प्रसाद स्पीड पोस्ट से घर पर आएगा।

यह भी पढ़ें- जोधपुर मिलिट्री स्टेशन: अफीम की गिरफ्त में सेना, अब खुद का कर्मचारी पकड़ा गया


योजना में 59 मंदिर, अधिकांश दक्षिण भारत के
डाक विभाग की प्रसादम (होली ब्लेसिंग) योजना के अंतर्गत देशभर के 59 मंदिर जुड़े हुए हैं, जिसमें अधिकांश दक्षिणी भारत के हैं। मंदिरों की सूची डाक विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। श्रद्धालु वेबसाइट पर संबंधित मंदिर का पता देखकर नजदीकी डाकघर से स्पीड पोस्ट बुक करवा सकते हैं अथवा ऑनलाइन भी ऑर्डर दे सकते हैं। तीन चार दिन में ही श्रद्धालु को घर बैठे प्रसाद पहुंच जाएगा। योजना के तहत मुख्य रूप सेकेरल स्थित सबरीमाला, वाराणसी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर, जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश स्थित माता री चिंतपूर्णी देवी, तिरुपति, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, बाबा अमरनाथ जैसे प्रमुख मंदिर शामिल है।