Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Petrol and Diesel price: खुशखबरी- आज भी राजस्थान के इतने शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए कीमत
Petrol and Diesel price: खुशखबरी- आज भी राजस्थान के इतने शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए कीमत
Petrol and Diesel price : देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। राजस्थान की बात करें तो आज प्रदेश के नागौर में पेट्रोल और डीजल सबसे सस्ता हुआ है।
Today Petrol and Diesel price : देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। राजस्थान की बात करें तो आज प्रदेश के नागौर में पेट्रोल और डीजल सबसे सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 1 रुपए 26 पैसे सस्ता होकर 108.76 और डीजल 1 रुपए 15 पैसे सस्ता होकर 93.97 प्रति लीटर बिक रहा है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमशः 108.48 और 93.72 रुपए हैं। यहां कीमतों में कोई फेरबदल दर्ज नहीं किया गया।
प्रदेश के इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल मंगलवार को प्रदेश के अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चूरू, गंगानगर, जालौर, जोधपुर, कोटा, नागौर, सवाईमाधोपुर, सिरोही और टोंक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
हर रोज सुबह तय होते हैं रेट सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।