
फलोदी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिला बनने के बाद पहली बार फलोदी पहुंचे। यहां उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि राजस्थान में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत काम हुए हैं। हमने प्रदेश में तीन लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि आपसे जिला बनाने का जो वादा किया था वो मैंने पूरा कर दिया है। मैं आज जो भी हूं उसमें फलौदी की बहुत बड़ी भागीदारी है और आज आप लोगों के बीच अपने आप को पाकर बहुत खुश हूं।
जनसभा के दौरान गहलोत ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष गाय के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन हम लोग गाय के लिए काम करते हैं। हमने गौ निदेशालय बनाया। इस बार 3,000 करोड़ रुपए दिए। हमने लंपी रोग को देखते चालीस हजार रुपए प्रति पशु दिए। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि मैं कहता हूं आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा। हमने हर गली, हर छोटे से छोटे गांव में महंगाई राहत कैंप लगाए, जिसमे राजस्थान के हर व्यक्ति तक हम राहत देने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले 500 रुपए पेंशन थी। हमने एक हजार रुपए कर दी। उन्होंने कहा कि आज गरीब और अमीर के बीच खाई बढ़ती जा रही है। हमारी सरकार बनते ही हमने किसानों का कर्जा माफ किया।
यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: आखिरकार इस दिन लौटेगा मानसून, यहां होगी झमाझम बारिश, बड़ा अपडेट हुआ जारी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझसे जो भी मांगा गया मैंने मना नहीं किया। मैं कहता हूं आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा। यहां कोई गांव ऐसा नहीं है, जहां मैं नहीं गया। गांधीजी की जो भावना थी कि अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की योजनाएं पहुंचे, हम वैसा ही काम कर रहे है। कांग्रेस की जो योजनाएं है वो हर आदमी तक पहुंचा रहे है। हमने प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर कानून बना दिया। हमने हर गली, हर छोटे से छोटे गांव में महंगाई राहत कैंप लगाए, जिसमे राजस्थान के हर व्यक्ति तक हम राहत देने का काम किया।
Updated on:
3 Sep 2023, 4:14 PM IST
Published on:
3 Sep 2023, 1:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.