
advocates election, bar council of rajasthan, bar council of rajasthan (jodhpur), Rajasthan High Court, jodhpur news
कैलाश सारस्वत/जोधपुर। बहु प्रत्याशित बार कौंसिल ऑफ राजस्थान बीसीआर के पांच वर्षीय चुनाव के नामांकन शुरू होने आठवे दिन गुरुवार को फार्म भरने के लिए अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ पडी़। आज दोपहर दो बजे तक 12 नामांकन के साथ 70 फार्म भरे जा चुके हैं। आगामी 28 मार्च को को होने वाले इन प्रतिष्ठता पूर्ण चुनाव में पचास हजार से अधिक वकील मतदाता हैं। पूरे राजस्थान से 25 सदस्यों का चुनाव होगा। नामांकन की आखरी तारीख 15 फरवरी है। 22 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। 1 मार्च को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। वहीं 28 मार्च प्रदेश भर में मतदान होगा। एक फरवरी से आज तक 70 प्रत्याशियों ने फार्म भर दिया। इस बीच प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर जोर
एक जमाना था जब बार चुनाव केवल व्यक्तिगत सम्पर्कों से जीता जाता था। इन दिनों चुनाव प्रचार जबरदस्त हाई टेक हो गए हैं। प्रत्याशियों का पूरा जोर सोशल मीडिया पर है। अपने चुनावा प्रचार के लिए प्रत्याशी जमकर सोशल साइट्स का उपयोग करने में जुटे हुए हैं। वाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर सहित विभिन्न सोशल साइट पर प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अधिवक्ताओं के अनुसार पिछले एक सप्ताह में सैकड़ों वाट्सएप समूह बना दिए गए हैं। इनमें हर मिनट चुनाव के संदेश आ रहे हैं। प्रशंसक अपने प्रत्याशी को चुनाव जिताने की होड़ में नजर आ रहे हैं।
2011 में हुए थे पिछले चुनाव
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के पिछले चुनाव वर्ष 2011 में हुए थे। गौरतलब है कि 2016 तक कार्यकाल पूर्ण होने के बाद छह माह के लिए बढ़ा दिया गया। इसके बाद पिछले दो वर्ष से तीन सदस्यीय विशेष समिति इसका संचालन कर रही है। जिसकी अध्यक्षता महाअधिवक्ता एनएम लोढा़ कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई को 23 अगस्त 2017 को जारी आदेश में सभी राज्यों के बार कौंसिलों के चुनाव कार्यक्रम को तय करने के निर्देश दिए थे। अब सबकी निगाहें चुनावों पर टिकी हुई हैं।
Published on:
8 Feb 2018, 4:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.