1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

rajasthan chunav 2023: मारवाड़ में बीजेपी के इस दिग्गज का कमाल, हर जगह खिला कमल, जानिए कैसे

rajasthan chunav 2023: मारवाड़ में भाजपा ने बड़ा जम्प लिया है। पिछली बार से 14 सीटों से उछाल लेकर इस बार 23 सीटों पर आ गई है। वहीं कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। कांग्रेस 16 सीट से सिमटकर महज 7 सीट पर आ गई। जबकि रालोपा को भी भारी नुकसान हुआ है। बागियों ने मारवाड़ में कई समीकरण खराब किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 4 Dec 2023, 1:57 PM IST

rajasthan_chunav_2023.jpg

rajasthan chunav 2023: मारवाड़ में भाजपा ने बड़ा जम्प लिया है। पिछली बार से 14 सीटों से उछाल लेकर इस बार 23 सीटों पर आ गई है। वहीं कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। कांग्रेस 16 सीट से सिमटकर महज 7 सीट पर आ गई। जबकि रालोपा को भी भारी नुकसान हुआ है। बागियों ने मारवाड़ में कई समीकरण खराब किए। इसका सीधा असर परिणाम पर भी देखने को मिला। कांग्रेस की ओर से जहां सीधे तौर पर कमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संभाली तो वहीं भाजपा की ओर से पीएम नरेन्द्र मोदी सहित अन्य बड़े नेता स्टार प्रचारक के तौर पर मैदान में उतरे। शेखावत मारवाड़ में अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए किसी भी सीट पर नहीं अड़़े, पार्टी के घोषित प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति बनाई।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने संभाली कमान
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत खुद चुनावी मैदान में नहीं उतरे, लेकिन उन्होंने पूरे मारवाड़ में प्रचार की कमान संभाली। शेखावत जोधपुर सहित पूरे संभाग में घूमे। उन्होंने रणनीतिकार के तौर पर भी काम किया। शेखावत परिणाम को जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में देखते रहे। भाजपा को बहुमत मिलने पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सीपी के साथ कार्यकर्ता पर पुष्प बरसाए व जश्न मनाया। इसके अलावा कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी भाजपा में मजबूती से कमान संभाली।

2018 चुनाव परिणाम

भाजपा 14, कांग्रेस - 16, निर्दलीय - 2, रालोपा- 1

जोधपुर जिला
भाजपा - 2, कांग्रेस - 7, रालोपा - 1

पाली
भाजपा - 5, कांग्रेस - 0, निर्दलीय - 1

जालोर
भाजपा - 4, कांग्रेस - 1

सिरोही
भाजपा - 2, कांग्रेस - 0, निर्दलीय - 1

बाड़मेर
भाजपा - 1, कांग्रेस - 6

जैसलमेर
भाजपा - 0, कांग्रेस - 2

2023 चुनाव परिणाम


भाजपा 23, कांग्रेस - 7, निर्दलीय - 3

जोधपुर जिला
भाजपा - 8, कांग्रेस - 2

पाली
भाजपा - 5, कांग्रेस - 1

जालोर
भाजपा - 2, कांग्रेस - 2, निर्दलीय - 1

सिरोही
भाजपा 2, कांग्रेस 1

यह भी पढ़ें- Rajasthan elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के साथ निकलकर आए ये 10 बड़े फैक्ट

बाड़मेर
बीजेपी 4, कांग्रेस 1, निर्दलीय 2

जैसलमेर
भाजपा 2, कांग्रेस 0

यह भी पढ़ें- रविंद्र सिंह भाटी, राजस्थान का वो नेता, जिसकी किस्मत में लिखा है बागी बनकर जीत का ताज पहनना