पारदर्शिता के साथ अंतिम जन तक लाभ पहुंचाएंगे: अग्रवाल
जोधपुर के नवनियुक्त कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा, हर कार्य को पारदर्शिता से किया जाएगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे उस पर कार्य किया जाएगा। लोगों को किस प्रकार से योजनाओं का लाभ मिले व समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। उसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।