वार्ड को भी मिलेगा सम्मान
दिवाली से लेकर जनवरी तक चलने वाले अभियान के तहत जो भी वार्ड स्वच्छता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आएंगे। उनको निगम नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगा। प्रथम पुरस्कार ३१ हजार, द्वितीय २१ हजार, तृतीय 1५ हजार एवं पांच मोहल्ला विकास समितियों को दस हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता के लिए अनूठे प्रयोग करने वाले व्यक्तियों को भी प्रमाणपत्र दिया जाएगा और इनके कार्य को अखबार में प्रकाशित भी किया जाएगा।