
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Result: राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक हुई मतगणना में जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं 3 सीटों पर कांग्रेस ने अपनी बढ़त बनाई हुई है।
जोधपुर जिले की 10 विधानसभा अपडेट
राउंड-10
1. सरदारपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15654 वोटों से आगे।
राउंड-8
जोधपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार 4080 वोटों से आगे
राउंड-8
3. सूरसागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जोशी 12051 वोटों से आगे।
राउंड-11
4. लूणी से भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल 11730 वोटों से आगे
राउंड-9
5. ओसियां से भैराराम सियोल भाजपा के प्रत्याशी 879 वोटों से आगे।
राउंड-10
6. शेरगढ़ से बीजेपी के बाबू सिंह 9262 वोट से आगे।
राउंड-6
7. लोहावट से BJP के गजेंद्र सिंह खींवसर 6900 वोटों से आगे ।
राउंड-6
8. फलोदी से BJP के पब्बा राम बिश्नोई 6191 वोटों से आगे।
राउंड-9
9. भोपालगढ़ से कांग्रेस की गीता बरवड़ 8658 वोटों से आगे
राउंड-10
10. अर्जुन लाल गर्ग बिलाड़ा बीजेपी के प्रत्याशी 1347 वोटों से आगे ।
वहीं अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजेन्द्र सिंह यादव आगे चल रहे हैं। हालांकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुरुआती रुझान में बढ़त नहीं बना पाए थे, लेकिन अब वे आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।
Updated on:
03 Dec 2023 11:54 am
Published on:
03 Dec 2023 10:10 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
