24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India-Pak Tension: भारत-पाक तनाव के बीच जोधपुर से बड़ी खबर, अभी-अभी कलक्टर ने जारी किया नया निर्देश

Jodhpur Update News: जिला कलक्टर एवं नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) गौरव अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर जिले में पूर्व में जारी किया गया अलर्ट हटा दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 10 May 2025, 4:18 PM IST

Jodhpur Update News

पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों के 6 मई की रात को चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान खासतौर से सीमावर्ती इलाके अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच जोधपुर से राहत भरी खबर आ रही है। दरअसल जोधपुर शहर में शनिवार सुबह 10.15 बजे रेड अलर्ट घोषित किया था, जिसे दोपहर होते-होते हटा लिया गया है।

जिला कलक्टर एवं नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले में पूर्व में जारी किया गया रेड अलर्ट हटा दिया गया है। अब सभी नागरिक सामान्य रूप से अपनी दैनिक गतिविधियां जारी रख सकते हैं। हालांकि उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य को देखते हुए आमजन से अपील की है कि सामान्य स्थिति के बावजूद सभी आम जनता जहां तक संभव हो, अपने घरों में रहें एवं सुरक्षित रहें। उन्होंने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन से दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

यह वीडियो भी देखें

'जनसहयोग अत्यंत आवश्यक'

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सरकार एवं प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें और अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करें। राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के इस सामूहिक प्रयास में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं का लाल शहीद, जम्मू के उधमपुर में थे तैनात; मां को नहीं मिली बेटे की खबर

ब्लैकआउट का समय जारी

इसके साथ ही शनिवार को ब्लैकआउट का समय भी जारी कर दिया गया है। आज ब्लैकआउट रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में सभी नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे रात्रि में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें एवं प्रकाश का उपयोग न्यूनतम करें। यह कदम आपकी सुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा अभ्यास के अंतर्गत उठाया गया है।

यह भी पढ़ें- जैसलमेर में High Alert, एयर स्ट्राइक और विस्फोट की आशंका में बजेगा सायरन, करना होगा यह काम