24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में High Alert, एयर स्ट्राइक और विस्फोट की आशंका में बजेगा सायरन, करना होगा यह काम

Operation Sindoor: राजस्थान का जैसलमेर जिला हाई अलर्ट पर है। प्रशासन ने सायरन बजते ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेकर 'क्लीयरेंस' मिलने तक वहीं ठहरने के लिए कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 10 May 2025, 3:25 PM IST

High alert in Jaisalmer

High alert in Jaisalmer: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाए गए आपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर उत्पन्न तनाव जारी है। इस बीच राजस्थान का जैसलमेर जिला हाई अलर्ट पर है। जैसलमेर में 'लॉकडाउन' लगा दिया गया है।

सतर्क रहने का अलर्ट

जैसलमेर में बदलती सुरक्षा परिस्थितियों के बीच जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एयर रेड या विस्फोटक हमले की आशंका में सायरन बजते ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेकर 'क्लीयरेंस' मिलने तक वहीं ठहरने के लिए कहा गया है। ब्लैकआउट में सभी लाइटें बुझाने या ढंकने के निर्देश दिए गए हैं। सूर्यास्त के बाद बाहर निकलने से बचने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे क्षेत्र में लॉकडाउन

वहीं जैसलमेर जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में लॉकडाउन लागू कर दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से लोगों से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया है। लोगों को घरों में रहने और बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया गया है। अगले आदेश तक समूहों में इकट्ठा होना या कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करना सख्त वर्जित है। इसके साथ ही जैसलमेर में अगले आदेश तक दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। पुलिस लगातार पूरे शहर में गश्त कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और अनावश्यक आवाजाही से बचें।

यह वीडियो भी देखें

शुक्रवार हो हुआ था ड्रोन अटैक

गौरतलब है कि शुक्रवार को जैसलमेर और बाड़मेर जिले में पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। वहीं मौजूदा हालात के मद्देनजर सीमावर्ती जैसलमेर एवं बाड़मेर में सर्तकता बरतते हुए शनिवार को बाजार बंद कर दिए गए।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने राजस्थान के सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन को लेकर फैलाया झूठ, कर्नल सोफिया ने जारी की असली PHOTO

तनाव के मद्देनजर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर में सर्तकता बरती जा रही है और रात में ब्लैक आउट किया जा रहा है। लोगों को सतर्क रहने और इस समय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की हिदायत दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान से सबसे बड़ी खबर, तनाव के बीच इस शहर में बाजार आगामी आदेशों तक बंद, राशन की दुकानों पर भारी भीड़