24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान ने राजस्थान के सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन को लेकर फैलाया झूठ, कर्नल सोफिया ने जारी की असली PHOTO

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन को नुकसान पहुंचाने के दावे को खारिज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 10 May 2025, 1:18 PM IST

Colonel Sofia

Colonel Sofia

भारत-पाक जंग के हालातों के बीच विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने राजस्थान के सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) एयरफोर्स स्टेशन को पाकिस्तान के नुकसान पहुंचाने के दावे को गलत बताया गया है। साथ ही प्रेस वार्ता के दौरान एयरफोर्स स्टेशन के सामान्य हालात की फोटो भी दिखाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइल अटैक कर रहा है। पाकिस्तान सेना ने लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया। नियंत्रण रेखा पर भी भारी गोलाबारी की।

साथ ही विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रहे हैं, ये सब दावे झूठे साबित हो चुके हैं। पाकिस्तान कह रहा है कि मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की हैं। यह सब झूठ है। यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है।

पाक का झूठा दावा

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारत के 10 ठिकानों पर बड़े हमले करने का झूठा दावा किया था। इसमें राजस्थान का सूरतगढ़ एयरफील्ड समेत पंजाब में ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसेलिटी, उरी सप्लाई डिपो, आदमपुर में S-400 सिस्टम, देहरंग्यारी में आर्टिलरी पोजिशन और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं।

5 जिलों में अलर्ट जारी

वहीं, जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, हनुमानगढ़, बीकानेर (सिर्फ नाल एरिया में) जिले में अलर्ट जारी किया गया है। ड्रोन हमलों को देखते हुए जिला कलेक्टरों ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में पुलिस ने मुख्य बाजारों को बंद करवा दिया है। वहीं, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बाड़मेर जिले के आस-पास ग्रामीणों से बाड़मेर की यात्रा नहीं करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : ‘कोई घर से बाहर नहीं निकले’, बाड़मेर कलेक्टर ने सुबह-सुबह जारी किए निर्देश

#OperationSindoorमें अब तक