1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांकाणी शिकार मामले में हुई अंतिम सुनवाई में जोधपुर पहुंचे सलमान खान, सुल्तान को देखने उमड़े प्रशंसक

कांकाणी हिरण शिकार मामले में जोधपुर पहुंचे सलमान खान  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 4 Jan 2018, 4:48 PM IST

black buck poaching case

Salman Khan, salman khan in jodhpur, black buck poaching case, salman khan hearing, Rajasthan High Court, jodhpur news

जोधपुर . बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला के पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री की अदालत में कांकाणी शिकार मामले में चल रही बचाव पक्ष की अंतिम बहस के दौरान दोपहर 2.37 से 3.10 तक न्यायालय में उपस्थित रहे। अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने बहस के दौरान कहा कि चश्मदीद गवाह पूनमचंद के इकबालिया बयान तथा अनुसंधान अधिकारी ललित बोड़ा के समक्ष दिए गए बयान की वीडियो ग्राफी में भारी विरोधाभास है। मजिस्ट्रेट ने पूरी विडियोग्राफी लैपटॉप पर देखी। हस्तीमल सारस्वत ने बहस के दौरान कहा कि ऐसे झूठे गवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए। सलमान खान 33 मिनट तक मजिस्ट्रेट के बाई ओर शेरा तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़े रहे। सलमान खान ने कोर्ट रूम को बार बार चोरों तरफ गर्दन घुमा कर देख रहे थे। बहस के पश्चात सलमान खान ने अदालत में हस्ताक्षर किए। 2 मिनट उन्होंने मुम्बई से आए दो अधिवक्ताओं से बात की ओर इतमीनान से कोर्ट के बाहर चले गए।

सलमान को देखने जा चढ़े पेड़ पर


न्यायालय पहुंचे सलमान खान के साथ उनके बॉलीगार्ड शेरा और एक अन्य व्यक्ति को भी देखा गया। जोधपुर पहुंचे सलमान ने ब्लैक कलर की शर्ट, ग्रे कलर का जैकेट और ब्लू रंग की जींस पहन रखी है और वे कूल अंदाज में परिसर में पहुंचे। यहां खान शांत नजर आए। कोर्ट रूम खचाखच भर गया। इस बारे में कम लोगों को जानकारी होने के कारण कम प्रशंसक ही पहुंच पाए थे। लेकिन इस खबर की जानकारी मिलते ही न्यायालय परिसर में प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी प्रशंसक अपने चहेते फिल्मी सितारे को देखने के लिए पहुंचे और इस जुनून के चलते कई प्रशंसक पेड़ों पर जा चढ़े। हालांकि पुलिस की आेर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस कारण बैरीकेड्स भी लगा कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था।

प्रशसंक को दिए ऑटोग्राफ


सुनवाई के बाद कोर्ट रूम से बाहर निकलते वक्त सलमान खान की एक महिला अधिवक्ता प्रशंसक ने ओटाग्राफ के लिए एक कागज आगे किया। सलमान के साथ चल रहे व्यक्ति ने मना किया लेकिन बॉडीगार्ड शेरा ने महिला अधिवक्ता को ओटाग्राफ लेने दिया। सलमान खान ने कागज पर अपने हस्ताक्षर कर प्रशंसक को खुश कर दिया