निगम के पास अत्याधुनिक सुपर शकर मशीन है। 3 करोड़ के लागत की यह मशीन 320 हॉर्स पॉवर की है। इसमें ऑक्सीजन मास्क, लाइफ जैकेट, मैटल डिटेक्टर, दो जेटिंग मशीनें, दो शकर व एक वॉटर टेंक आदि इक्यूपमेंट लगे है। यह कॉन्टेक्ट बेस पर चलती है। राजस्थान से बाहर की कम्पनी व उसके प्रशिक्षित कर्मचारी इस पर कार्य करते हैं। इसके अलावा दो सेमी सुपर शकर मशीन भी है, जो कि 160 हॉर्स पॉवर की है। यह 75-75 लाख की है।