5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर-गोवा में पुलिस की छापेमारी, वॉइन शॉप से पति तो घर से पत्नी गिरफ्तार, 15 लाख में किया था ‘कांड’

SI Recruitment Exam 2021: हरखु और इंद्रा की मुलाकात लाइब्रेरी में हुई थी। इंद्रा पढ़ाई में तेज थी। इसके बाद इंद्रा ने हरखु के एवज एग्जाम दिया। यह सौदा 15 लाख में तय हुआ। हरखु एग्जाम में पास भी हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 6 Apr 2025, 6:08 PM IST

SI Recruitment Exam 2021 Dummy Candidate Case

राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में डमी कैंडिडेट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस बार साइक्लोनर टीम ने 'ऑपरेशन तर्पण' चलाते हुए पति-पत्नी को एक ही समय पर गोवा और जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

सेल्समैन का काम कर रहा था आरोपी

राजस्थान पुलिस के महानिरीक्षक आईपीएस विकास कुमार ने बताया कि आरोपी नरपतराम और उसकी पत्नी इन्द्रा को बेहद सतर्कता और योजना के साथ पकड़ा गया। गोवा के कालांगुट बीच स्थित 'गोवा वाइन्स' की दुकान पर सेल्समैन का काम कर रहे नरपतराम को पकड़ा गया। वहीं जोधपुर के खेमे का कुआं क्षेत्र में रह रही इन्द्रा को भी उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया। इंद्रा ने एसआई 2021 भर्ती में डमी अभ्यार्थी के रूप में परीक्षा दी थी। नरपत इस पूरे मामले का सूत्रधार था।

15 लाख रुपए में सौदा

अभी तक की जांच में सामने आया कि इन्द्रा के पति नरपतराम ने 15 लाख रुपये में डमी कैंडिडेट का सौदा तय किया था। उसने अपनी पत्नी इंद्रा को हरखु नामक महिला के स्थान पर परीक्षा देने भेजा था। ऐसे में हरखु पास भी हो गई। हरखु अंतिम रूप से चयनित होकर प्लाटून कमांडर बन गई थी। हालांकि इंद्रा ने जो एग्जाम खुद के लिए दिया था, उसमें वह फेल हो गई थी। बता दें कि हरखु नामक महिला, जिसने फर्जी तरीके से उप निरीक्षक की परीक्षा पास की थी, वह इस घोटाले की कड़ी निकली। उसने पूछताछ में बताया कि आरोपी इन्द्रा ने उसके स्थान पर परीक्षा दी थी। लाइब्रेरी में उसकी मुलाकात इंद्रा से हुई थी। इंद्रा पढ़ाई में काफी तेज थी।

यह वीडियो भी देखें

सम्मानित होगी टीम

बता दें कि पुलिस ने इंद्रा के एक रिश्तेदार की साली के मोबाइल नंबर से मिली कड़ी ने इस पूरे ऑपरेशन की दिशा तय की। गोवा और जोधपुर में तीन दिन तक की गई निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर एक साथ की गई दबिश ने आरोपियों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। हालांकि इंद्रा को गोवा में पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई थी और वह मौके से फरार होने वाली थी। पुलिस ने जब उसके घर में दबिश दी तो वह बैग पैक कर रही थी। महानिरीक्षक आईपीस विकास कुमार ने बताया कि इस ऑपरेशन में शामिल साइक्लोनर टीम को विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- SI Paper Leak मामले में हुआ एक नया खुलासा, एसओजी के निशाने पर आया सहायक लेखाधिकारी