एलईडी लाइट्स से भी 1.08 लाख यूनिट बचाएगा
रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पन्न करने के अलावा एलईडी लाइट्स से भी बिजली बचाई जाएगी। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज की लाईटें लगी हुई थी, लेकिन केन्द्र सरकार के बिजली बचाने के अभियान के बाद कई सरकारी कार्यालयों में एलईडी लाइट्स लग चुकी हैं। मण्डल बिजली इंजीनियर प्रवीण चौधरी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर एलईडी लाइट्स से 1.08 लाख यूनिट प्रतिवर्ष बचाई जाएगी, इससे करीब 7.56 लाख रुपए की बचत होगी।