15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू में 4 साल बाद होंगे शिक्षक संघ के चुनाव

- विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी की, 28 जुलाई को मतदान
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में 4 साल बाद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव होने जा रहे हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। संघ के विभिन्न पदों के लिए 28 जुलाई को चुनाव होंगे। संघ के पदाधिकारियाें का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। विश्वविद्यालय सिंडिकेट की अनुशंसा से वेतन श्रंखला में कार्यरत समस्त शिक्षक चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव ने करीब दो महीने पहले कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मंगलाराम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। उन्होंने अब जाकर चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इससे पहले कोरोना से पूर्व 2020 में शिक्षक संघ के चुनाव हुए थे तब प्रो. डूंगरसिंह खीची अध्यक्ष और डॉ. हेमसिंह गहलोत सचिव चुने गए थे।

12 पदों के लिए होंगे चुनाव

विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में 12 पदों के लिए शिक्षक चुने जाएंगे। इसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का एक-एक पद है। वहीं उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर दो शिक्षक चुने जाएंगे। इसके अलावा कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विधि संकाय और विज्ञान संकाय में एक-एक संकाय प्रतिनिधि का निर्वाचन होगा।

यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम

- 18 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन।

- 19 जुलाई को मतदाता सूची पर आपत्ति।

- 20 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

- 22 जुलाई आवेदन प्रपत्र जमा करना व प्रकाशन।

- 23 जुलाई नाम वापसी व आवेदकों की अंतिम सूची।

- 28 जुलाई को सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक चुनाव।

- 28 जुलाई को दोपहर 2 बजे से मतगणना, परिणाम व शपथ ग्रहण।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग