28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : राजस्थान बार काउंसिल में सदस्य के रूप में 2 महिला अधिवक्ता नामित, जानें कौन हैं युवा वकील वर्षा बिस्सा?

Rajasthan : राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री राठौड़ और युवा अधिवक्ता वर्षा बिस्सा को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के महिला सदस्यों के रूप में मनोनीत किया है।
2 min read
Google source verification
rajasthan bar council 2 women advocates nominated members know varsha bissa

Rajasthan : यह फोटो एआई से बनाया है।

Rajasthan : राजस्थान बार काउंसिल में 2 महिला अधिवक्ता को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री राठौड़ और युवा अधिवक्ता वर्षा बिस्सा को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के महिला सदस्यों के रूप में मनोनीत किया है। राजस्थान बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य हैं। इनमें से 23 सदस्यों का चुनाव मतदान के माध्यम से हुआ था, जबकि दो महिला सदस्यों का मनोनयन मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया जाना था।

मनोनयन से पहले मुख्य न्यायाधीश की ओर से बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों से सुझाव भी मांगे गये थे। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री राठौड़ और अधिवक्ता वर्षा बिस्सा के नामों को अंतिम रूप देते हुए दोनों को बार काउंसिल का सह-मनोनित सदस्य नियुक्त किया।

अध्यक्ष का चुनाव इसी सप्ताह होने की संभावना

राजस्थान बार काउंसिल के कार्यवाहक सचिव विकास ढाका की ओर से दोनों के मनोनयन की आधिकारिक सूचना जारी की गयी है। मनोनयन के साथ ही दोनों महिला अधिवक्ताओं को राजस्थान बार काउंसिल में औपचारिक रूप से सदस्य के रूप में स्थान मिल गया है। अब बार काउंसिल के आगामी कार्यों और पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अध्यक्ष का चुनाव इसी सप्ताह होने की संभावना है।

वर्षा बिस्सा अनुभवी वकील

राजस्थान बार काउंसिल की मनोनीत सदस्य वर्षा बिस्सा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास की बेटी हैं। वर्षा बिस्सा राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में प्रैक्टिस कर रहीं हैं। वर्षा बिस्सा वर्ष 2011 में राजस्थान बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुई थीं। उन्हें सिविल, क्रिमिनल, संवैधानिक, टैक्सेशन, लेबर, कंपनी, सर्विस, रेवेन्यू तथा मोटर दुर्घटना दावा मामलों में प्रैक्टिस का अनुभव है। वर्षा बिस्सा राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन की वर्ष 2015-16 में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकीं हैं। उन्होंने विभिन्न मामलों में प्रो-बोनो कानूनी सेवाएं भी प्रदान की हैं।