
जोधपुर . बीती रात आए अंधड़ और बूंदाबांदी के बाद संभाग के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह मौसम साफ हो गया। खुले आसमान में सूरज को मौका मिलने पर फिर से अपनी भृकुटि ताननी शुरू कर दी। कल के मुकाबले तापमान में कुछ गिरावट आई, लेकिन भीषण गर्मी बरकरार रही। जोधपुर जिले का फलोदी 46 डिग्री पर झुलस रहा था। जैसलमेर ने 45, बाड़मेर ने 44 और जोधपुर ने 43 डिग्री की गर्मी झेली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व स्थानीय मौसमी कारकों की वजह से बादलों की आवाजाही के साथ अंधड़ आने का पूर्वानुमान बरकरार है।
सूर्यनगरी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले एक डिग्री से अधिक लुढक़कर २८.१ डिग्री मापा गया। सुबह आसमान साफ होने से तेज धूप निकल आई। सूरज की सीधी किरणें पडऩे से जल्दी ही धरती तपने लगी। दोपहर में तापमान फिर से ४३ डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी ने शहरवासियों को झकझोर दिया। हवा में आद्र्रता अधिक होने की वजह से गर्म हवा से जरूर राहत थी, लेकिन तीखी धूप की वजह से शरीर से पसीने छूट रहे थे। कूलर और एसी ही गर्मी से छुटकारा दिला रहे थे। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी गर्मी पूरे शबाब पर थी। फलोदी ४६ डिग्री के साथ भट्टी की तरह तप रहा था। वहां तापमान कल के मुकाबले एक डिग्री कम था, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं थी। जैसलमेर और बाड़मेर में भी तेज गर्मी रही। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान २६.१ और अधिकतम ४५ डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा २५.७ और दिन का ४४ डिग्री मापा गया।
पिलानी में एक इंच बरसात
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बीते 24 घण्टे में बादल व अंधड़ का दौर रहा। पिलानी में झमाझम बरसात हुई। वहां बाळे बह निकले। मौसम विभाग ने वहां 23.7 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की। बादल-आंधी की वजह से अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। बूंदी 47 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म स्थान रिकॉर्ड किया गया।
Published on:
02 May 2018 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
