महिला सिपाही के साथ थानाधिकारी सीताराम स्वयं मौके पर पहुंचे। महिला से समझाइश की, लेकिन वह अड़ी रही। महिला सिपाही की मदद से उसे शांत कराया गया। आंगणवा निवासी पति व पत्नी को थाने लाया गया, जहां उन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शाम को उन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानत मुचलके व छह माह के लिए पाबंद कर छोड़ा दिया।