4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमजाल में फांस युवक से एेंठे तैंतीस लाख रुपए

- पचास लाख रुपए और मांगने पर पीडि़त युवक ने पुलिस की शरण ली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 4 Oct 2020, 6:45 AM IST

प्रेमजाल में फांस युवक से एेंठे तैंतीस लाख रुपए

प्रेमजाल में फांस युवक से एेंठे तैंतीस लाख रुपए

जोधपुर.

महामंदिर थानान्तर्गत दड़ावास क्षेत्र में एक युवक को प्रेम जाल में फांसकर एक युवती ने चार साल में करीब तीस-पैंतीस लाख रुपए एेंठ लिए गए। अब पचास लाख रुपए और मांगने का दबाव डालने पर पीडि़त युवक थाने पहुंचा व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार दड़ावास निवासी एक युवक की शिकायत पर युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि वर्ष २०१६ में वह उस युवती के सम्पर्क में आया था। युवती ने पहले तो उससे कम्प्यूटर व अन्य कार्य करवाया और फिर कुछ आवेदन पत्र भरवाए। इससे दोनों में सम्पर्क बढऩे लगा और मोबाइल पर संदेश के माध्यम से बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद युवती ने उसे एक होटल बुलाया गया, जहां वह सहेली के साथ आई। युवती ने उससे प्रेम का इजहार किया। जिसे युवक ने टाल दिया। इसके बावजूद युवती उससे मेलजोल बढ़ाने लगी।

आरोप है कि मुम्बई में नौकरी करने के दौरान युवती भी उसके साथ गई और पत्नी के रूप में फ्लैट में रही। वे ढाई साल तक साथ रहे। इस दौरान युवती ने उसके बैंक खाते, पेटीएम, एटीएम व क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपए निकाल लिए। साथ ही खुद की तबीयत खराब होने का बहाना कर रुपए एेंठती रही। उसने तीस-पैंतीस लाख रुपए एेंठ लिए। इतना ही नहीं, उसने पचास लाख रुपए और देने का दबाव डालना शुरू कर दिया। थानाधिकारी कैलाशदान चारण ने बताया कि मामला दर्ज कर उप निरीक्षक सुमन बुन्देला को जांच सौंपी गई है।