26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगरेप के 20 दिन बाद भी नहीं जागा यूनिवर्सिटी प्रशासन, आखिरकार छात्रनेता ही करा रहे टूटी दीवार की मरम्मत

विवि की लेटलतीफी से परेशान होकर छात्र नेता जीवन सिंह उदावत ने टूटी दीवार की मरम्मत करवाने की पहल की है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 6 Aug 2023, 10:52 AM IST

jnvu_gang_rape.jpg

जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में करीब बीस दिन पहले एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना होने के बाद भी विवि प्रशासन की ओर से टूटी दीवार की मरम्मत नहीं करवाई गई है। ऐसे में विवि की लेटलतीफी से परेशान होकर छात्र नेता जीवन सिंह उदावत ने टूटी दीवार की मरम्मत करवाने की पहल की है। विश्वविद्यालय में सामूहिक गैंगरेप जैसी घटना घटित होने के बाद छात्र नेताओं और छात्र संगठनों ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व टूटी दीवार की मरम्मत करवाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- Good News: एयरपोर्ट स्टाइल में बनेगा रेलवे स्टेशन, 16 एस्केलेटर्स व 32 लिफ्ट होंगी


विवि प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि विद्यार्थियों की तमाम मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति जल्द ही की जाएगी, लेकिन बीस दिन बीतने के बाद भी विवि प्रशासन की ओर से ना तो टूटी दीवार की मरम्मत करवाई गई और ना ही कैंपस में सुरक्षाकर्मी व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इस पर छात्र नेता जीवनसिंह उदावत ने ओल्ड कैंपस स्थित हॉकी ग्राउंड की टूटी दीवार का मरम्मत कार्य शुरू करवाया।

यह भी पढ़ें- सालासर एक्सप्रेस से पकड़ा आर्मी का फर्जी कैप्टन, मिली ऐसी चीजें कि इंटेलिजेंस के भी उड़े होश

उन्होंने बताया कि विवि की अनदेखी के बाद प्रशासन को जगाने के लिए पहल की गई है। इससे छात्र संघ चुनाव से पूर्व विवि के सभी कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदबोस्त हो सके। इस दौरान जितेंद्र वैष्णव, कमलसिंह, कुणाल भाटी, रामपाल बिश्नोई, मुकुल, मुकुल सोलंकी, युवराज गौड़ भी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग