17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
राजस्थान के भाजपा विधायक ने दी सलाह, अफीम की नहीं सोने की तस्करी करो
Play video

राजस्थान के भाजपा विधायक ने दी सलाह, अफीम की नहीं सोने की तस्करी करो

बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 1 Jun 2018, 2:11 PM IST

बिलाड़ा। क्षेत्र में देवासी समाज की बैठक में पिछले दिनों बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा कि एनडीपीसी एक्ट में जेल में जितने आरोपी बंद है उनमें देवासी समाज के लोगों की संख्या ज्यादा है।

 

उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि अफीम की तस्करी में लिप्त होने से इस समाज की बदनामी हो रही है। साथ ही उन्होंने सलाह भी दे डाली की तस्करी ही करनी है तो सोने की करो, नशीले पदार्थों की तस्करी से बदनामी ज्यादा होती है।

 

सोने की तस्करी करते पकड़े जाओगे तो जमानत भी मिल जाएगी और गर्व से कहा जाएगा कि देखो सोने का व्यापारी है। उनकी इस सलाह का वीडियो इन दिनों वायरल है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़