1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मी दुनिया के सुल्तानÓ के सामने चढ़ाई नहीं कर पाया जुर्म की दूनिया का सुल्तानÓ

सलमान को मारने की धमकी के बाद लॉरेंस के तेवर ढीले पड़े  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 8 Jan 2018, 3:46 PM IST

lawrence statement on salman khan

lawrence statement on salman khan

जोधपुर . पंजाब के बाद सीधे जोधपुर में रंगदारी के लिए गोलियां चलवाकर शहरवासियों में दहशत का पर्याय बने लॉरेंस विश्नोई ने तीन दिन पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान को जोधपुर में ही जान से मारने की धमकी देकर सनसनी फैला दी थी। वही लॉरेंस रविवार दोपहर जब पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मेडिकल जांच के लिए महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा तो अलग ही नजर आया। तीन दिन पहले वाले लॉरेंस के तेवर ढीले नजर आ रहे थे। हथियारों से लैस पुलिस अधिकारी व जवान उसे घेरे हुए थे। हरा जैकेट पहने लॉरेंस के दोनों हाथ पीछे की तरफ हथकड़ी से बंधे हुए थे। कांस्टेबल ने हथकड़ी पकड़ रखी थी। वह नजरें नीचे करके चल रहा था। पुलिस के घेरे में एेसा बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा था कि उसी ने तीन दिन पहले पुलिस के बीच खुलेआम सलमान खान को जोधपुर में ही जान से मारने की धमकी दी थी।

पहले बेअसर, अब नजर आया रिमाण्ड का असर


फायरिंग के मामले में पुलिस लॉरेंस को सबसे पहले मार्च में गिरफ्तार करके जोधपुर लाई थी। उसे तीन प्रकरणों में उसे गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान कोर्ट में पेश करने के दौरान उस पर रिमाण्ड का असर नजर नहीं आया था। इस बार उसने खुलेआम धमकी देकर पुलिस को चुनौती दे डाली तो दो दिन में रिमाण्ड का असर नजर आने लग गया।

पुलिस के कड़े 'बंदोबस्तÓ


कोर्ट परिसर में पुलिस सुरक्षा के बीच सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस को लेकर एमजीएच पहुंची। सरदारपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उसे हथियारों से लैस पुलिस ने घेरे रखा था। किसी को भी उसके पास नहीं आने दिया गया।

लॉरेंस का एक और गुर्गा गिरफ्तार

रंगदारी वसूलने से पहले दहशत फैलाने के लिए चिकित्सक व ट्रैवल्स मालिक के मकान पर गोलियां चलाने के आरोपी लॉरेंस के एक और गुर्गे को प्रतापनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बापर्दा गिरफ्तार आरोपी को शिनाख्त परेड के लिए रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।


पुलिस के अनुसार गत १७ मार्च को समन्वय नगर निवासी डॉ सुनील चाण्डक के मकान पर फायरिंग के मामले में पंजाब के फाजिल्का में अबोहर निवासी नरेश उर्फ अर्जुन पुत्र सतपाल सिंह मेघवाल भी शामिल था। गत माह वह हथियारों की खेप के साथ दिल्ली में पकड़ा गया था। जिसे पंजाब पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी। डॉ चाण्डक के घर पर फायरिंग के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने उसे शनिवार को पंजाब की पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। शिनाख्त परेड के बाद उसे दुबारा गिरफ्तार कर रिमांड लिया जाएगा।

दोनों हाथों में हथियार से चलाईं थी गोलियां


पुलिस का कहना है कि गत १७ मार्च की सुबह पहले समन्वय नगर में डॉ. सुनील चाण्डक के मकान और फिर सेक्टर सात निवासी मनीष जैन के मकान पर फायरिंग में नरेश उर्फ अर्जुन भी शामिल था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में स्पष्ट था कि उसने दोनों हाथ में हथियार पकड़कर गोलियां चलाई थी।