6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरे राजस्थान से मानसून ने समेटा बादलों का बिखेरा, अब रातें सुहानी और दोपहर में तपिश

दिन और रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 12 Oct 2017, 10:01 AM IST

Monsoon Weather in Rajasthan

Monsoon Weather in Rajasthan

दक्षिण पश्चिमी मानसून के थार से रुखस्त के एक पखवाड़े बाद बुधवार को मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश से मानसून के अलविदा की घोषणा की। मानसून ने राजस्थान के साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड से भी बाय-बाय कर दिया है। इसके अलावा आधे गुजरात, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से भी मानसूनी बादल हट चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम सूखा रहने और प्रति चक्रवाती परिस्थितियां बनने से मानसून देश के कुछ और हिस्सों से बादलों का बिखेरा समेटने की तैयारी में है।

मानसून 27 सितम्बर को पीछे हटना शुरू हुआ था। इस दिन मौसम विभाग ने जोधपुर सहित थार के कई हिस्सों से मानसून का विड्रॉल कर लिया। तीन दिन बाद कोटा संभाग व बांसवाड़ा को छोड़कर पूरे प्रदेश से मानसून चला गया। बुधवार को मानसून पूरे प्रदेश से अलविदा हो गया। गौरतलब है कि मानसून सामान्यत कोटा संभाग से प्रदेश में आता है, लेकिन इस बार राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर मानसून की अरब सागर शाखा की वजह से ट्रफ बनने से इसने बाड़मेर के रास्ते प्रदेश में 27 जून को प्रवेश किया था।

रातें सुहानी, दिन गर्म

मानसून हटने के साथ ही हवा में नमी पचास फीसदी से नीचे आ गई है। जोधपुर में बुधवार को रात का पारा 20.9 और दिन का 39.8 डिग्री रहा। रात और दिन के तापमान में करीब 19 डिग्री का अंतर रहने से रातें सुहानी और दिन गर्म रहा। रात में हल्की ठण्डक महसूस हो रही थी वहीं दोपहर में तीखी धूप सता रही थी। बाड़मेर और जैसलमेर में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर में रात का तापमान 23.4 व दिन का 41 डिग्री पहुंच गया। बाड़मेर में यह क्रमश: 22.8 व 40.3 डिग्री मापा गया। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का तापमान 12.4 डिग्री पहुंच जाने से मौसम में ठण्डक रही। इसी के साथ अब रातें सुहानी होनी लगी हैं और दोपहर में चिलचिलाती धूप तपिश का एहसास कराती है।