6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉरेंस ने फिर बरसाया जोधपुर में खौफ, एक और व्यवसायी को धमकी, 50 लाख दो नहीं तो होगा वासु जैसा हाल

स्वर्णाभूषण व्यवसायी को व्हाट्सएप कॉल से दी धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 7 Oct 2017, 5:25 PM IST

 one more businessman threatened by gangster Lawrence

one more businessman threatened by gangster Lawrence

जोधपुर शहर के भीतर मेड़ती गेट क्षेत्र में स्वर्णाभूषण व्यवसायी को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए लॉरेंस के गुर्गे हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट ने शनिवार को पचास लाख रुपए की रंगदारी मांगी। दो दिन में ऐसा न करने पर मोबाइल व्यवसायी वासुदेव जैसा हश्र करने की धमकी दी गई।

व्यवसायी मुकेश सोनी ने बताया कि उसके मोबाइल पर दोपहर 2.55 पर विदेशी नम्बर से व्हाट्सएप कॉल आया। खुद को हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट बताने वाले उस युवक ने पचास लाख रुपए की मांग की। व्यवसायी ने रुपए देने से इनकार किया तो उस व्यक्ति ने वासुदेव सिंधी का नाम लिया और धमकियां दी कि उसका भी वही हश्र कर दिया जाएगा। दोनों में काफी गाली गलौच भी हुई, फिर व्यवसायी ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश आए, जिसमें पचास लाख रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। व्यवसायी सोजती गेट चौकी पहुंचा और लिखित में शिकायत दी। सदर बाजार थाना प्रभारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि धमकी भरे कॉल आने का मामला दर्ज किया गया है। व्यवसायी को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।







रंगदारी के लिए हुई थी वासुदेव इसरानी की हत्या


आपको बता दें कि रंगदारी के लिए ही गत 18 सितंबर को सरदारपुरा स्थित मोबाइल शोरूम के मालिक वासुदेव इसरानी की हत्या कर दी गई थी। वासुदेव के ही शोरूम में हत्या से कुद समय पहले फायरिंग धमकी दी गई थी। शहर में गत मार्च महीने से खौफ का माहौल है। करीब नौ माह में शहर में सात से आठ बार फायरिंग हो चुकी है। साथ ही कई लोगों को धमकियां भी मिल चुकी हैं। हाईकोर्ट ने भी शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और गृह सचिव को भी तलब किया था। शहर में जोधपुर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ भी माहौल बना और उन्हें हटाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन भी किया। बताते चलें कि वासुदेव हत्याकांड के दो हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ मुख्य शूटर तक नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं।