जोधपुर में महिलाएं शायद अब बिल्कुल सुरक्षित नहीं रह गईं हैं। महिला एसीपी तक से यहां अभद्रता की गई और अब एक नया मामला सामने आया है, जिसमें महिला की हत्या कर शव क्रांक्रीट में दबाने की आशंका जताई जा रही है। महिला के शव की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि देखने वालों तक में दहशत फैल गई है। इस वृद्धा को क्यों मारा गया, किसने मारा जैसी जानकारियां तो पुलिस जुटा लेगी, लेकिन जोधपुर में इस तरह बढ़ती आपराधिक वारदातों को कैसे रोका जाए और इसे फिर से शांत शहर कैसे बनाया जाए, इसका जवाब मिलने की उम्मीद शायद धूमिल हो चली है। खैर, आप पूरी खबर पढ़ें....