6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में अब महिला पुलिस भी नहीं सुरक्षित, रात के अंधेरे में हुई एसीपी से मारपीट

युवक के साथ आधी रात को घूमने से टोकने पर एसीपी को थप्पड़ मारे, युवती गिरफ्तार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 12 Oct 2017, 3:42 PM IST

Jodhpur ACP Seema Hingoniya beaten during night patrolling

Jodhpur ACP Seema Hingoniya beaten during night patrolling

रेजिडेंसी रोड पर बुधवार मध्यरात्रि बाद मोटरसाइकिल पर युवक के साथ संदिग्ध हालात में घूम रही युवती को टोकना सहायक पुलिस आयुक्त सीमा हिंगोनिया को उस समय भारी पड़ गया जब नशे में धुत्त युवती एसीपी से मारपीट पर उतर आई। उसने एसीपी को थप्पड़ भी मारे। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

एसीपी सीमा हिंगोनिया ने बताया कि वह बुधवार रात गश्त पर थी। मध्यरात्रि बाद रेजिडेंसी रोड पर मणिधारी अस्पताल के सामने मोटरसाइकिल पर सवार युवक युवती को संदिग्ध हालात में घूमते रोका तभी नशे में धुत्त युवती पुलिस से उलझ गई और गाली गलौच करने लगी। उसने एसीपी से मारपीट की। उन्हें थप्पड़ भी मारे जबकि युवक चुपचाप खड़ा देखता रहा। एसीपी ने थाने की जीप बुलवाई और मूलत: उत्तराखंड हाल केबीएचबी निवासी सपना शर्मा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। साथ ही उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने व मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया है। युवक की मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था से चिंतित हाईकोर्ट ने कमिश्नर को निर्देश


सुनवाई के बाद खंडपीठ ने जोधपुर पुलिस कमिश्नर को निर्देश जारी करते हुए एक उपअधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच समिति गठित करने व उसकी मॉनिटरिंग खुद कमिश्नर को करने सहित दो सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। मामले में जांच की प्रगति अतिरक्त सचिव गृह विभाग को भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी। आपको बताते चलें कि सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की गोली मारने वाले भोमाराम विश्नोई व साजिश में शामिल हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट को पुलिस पच्चीस दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई है। अलबत्ता पुलिस ने बुधवार को वह मोटरसाइकिल बरामद कर ली, जिस पर सवार होकर भोमाराम ने मोबाइल व्यवसायी वासुदेव को गोली मारी थी। रैकी में प्रयुक्त एक अन्य बाइक भी बरामद की गई है।