Rajasthan News: विश्वकर्मा कामकार कल्याण योजना की स्वीकृति के बाद अब कामगारों को स्वयं का रोजगार स्थापित करेन के लिए पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इच्छुक कामगार निर्धारित फार्मेट में आवेदन कर सकते है। गौरतलब है कि सरकार ने महिलाओं को मोबाइल वितरण के बाद अब कामगारों को आर्थिक सम्बल देने की योजना बनाई है। जिसमें महिला, कामगार हस्तशिल्प, दस्तकार व घूमंतू वर्ग के लिए विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना गत जुलाई को शुरू की गई है।