सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। बीती रात से ही ठंडी हवा बहने से सुबह-सुबह तेज सर्दी का अहसास हुआ। सुबह काम पर जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़े। बच्चे व बड़े स्वेटर, जैकेट और शॉल ओढ़े नजर आए। मॉर्निंग वॉकर्स भी देर से निकले। हालांकि मौसम साफ होने से दोपहर में तापमान 26 डिग्री पर पहुंचा। रात में फिर से सर्दी तेज हो गई।